मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद की छात्र प्रभाग एवं मुख्य कार्यकारिणी टीम ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को सौंपा ज्ञापन,

नई दिल्ली/भोपाल, 04/07/2025 I मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद की छात्र प्रभाव एवं मुख्य कार्यकारिणी टीम ने आज राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को ज्ञापन सौंपकर आदिवासियों के घर बलपूर्वक तोड़े जाने की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। परिषद ने आयोग से इस विषय में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि हाल ही में मध्यप्रदेश के विभिन्न आदिवासी बहुल क्षेत्रों में प्रशासनिक कार्रवाइयों के दौरान आदिवासी समुदाय के लोगों के घरों को बलपूर्वक तोड़ा गया, जिससे सैकड़ों परिवार विस्थापन और मानसिक पीड़ा का शिकार हो रहे हैं। परिषद ने इन घटनाओं को संविधान प्रदत्त आदिवासी अधिकारों का उल्लंघन बताया और कहा कि यह आदिवासी संस्कृति, जीवनशैली और सम्मान के खिलाफ है।

मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद की टीम, शैलेंद्र मर्सकोले बंटी, चमनलाल उईके, आनंद श्याम जी,युवा प्रभाग प्रदेश अध्यक्ष निरज बारिवा,गोलु सोलंकी, अंकित धुर्वे,वेद प्रकाश मर्सकोले आदि ने आयोग से यह मांग की कि वह जल्द से जल्द इन घटनाओं की जांच कर संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करे, और यह सुनिश्चित करे कि भविष्य में आदिवासी समुदाय के अधिकारों का हनन न हो।

अन्यथा मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *