गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

मंत्रालय में 1 अप्रैल को राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का आयोजन,

मंत्रालय स्थित वल्लभभाई पटेल पार्क में 1 अप्रैल को प्रातः 10:15 बजे राष्ट्र-गीत “वंदे मातरम्” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्रालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए हैं।सामान्य प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह आयोजन नियमित रूप से प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर किया जाता है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और अनुशासन की भावना को सुदृढ़ करना है।कार्यक्रम में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समय पर उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *