मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को “भोज नर्मदा द्वार” का भूमि-पूजन करेंगे,

भोपालमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को प्रातः 10 बजे नर्मदापुरम जिले के समरधा में “भोज नर्मदा द्वार” का भूमि-पूजन करेंगे। यह द्वार सम्राट भोज की स्मृति में बनाया जा रहा है, जिनकी गिनती भारत के महान शिक्षकों और योद्धाओं में होती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की पहचान हमारे वीर शासकों—सम्राट विक्रमादित्य और राजा भोज—से रही है, जिन्होंने न्याय, पराक्रम और लोक कल्याण की अनूठी मिसाल कायम की।डॉ. यादव ने घोषणा की कि राजधानी भोपाल के प्रमुख मार्गों पर ऐसे ऐतिहासिक महापुरुषों के नाम पर भव्य द्वार स्थापित किए जाएंगे, ताकि प्रदेश का गौरवशाली अतीत देश और दुनिया के सामने उजागर हो सके। इससे राजधानी भोपाल को नया सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्वरूप मिलेगा।

इसी दिन मुख्यमंत्री डॉ. यादव नीमच में स्थापित 10 मेगावॉट क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे। यह संयंत्र प्रदेश में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार के अनुसार, यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को गति प्रदान करेगी।मुख्यमंत्री के इस दौरे को राज्य के ऐतिहासिक गौरव और सतत विकास के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *