
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर शहडोल जिले के ब्यौहारी में आयोजित कोल जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे। यह सम्मेलन राज्य सरकार की जनजातीय समुदायों के समावेशी विकास और उत्थान के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ₹80 करोड़ से अधिक लागत के 55 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा ₹250 करोड़ से अधिक लागत के 52 विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे। इसके साथ ही वे विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित करेंगे।
लोकार्पण किए जाने वाले प्रमुख कार्य:
- लोक निर्माण विभाग के 6 कार्य – ₹31.45 करोड़
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 33 कार्य – ₹22.64 करोड़
- मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का 1 कार्य – ₹10 करोड़
- मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के 10 कार्य – ₹6 करोड़
- लोक निर्माण विभाग (सेतु) का 1 कार्य – ₹4.75 करोड़
- जनजातीय कार्य विभाग का 1 कार्य – ₹2.75 करोड़
- लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के 3 कार्य – ₹1.47 करोड़
भूमि-पूजन किए जाने वाले प्रमुख कार्य:
- लोक निर्माण विभाग के 15 कार्य – ₹121.92 करोड़
- मध्यप्रदेश भवन विकास निगम के 5 कार्य – ₹94.49 करोड़
- ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के 8 कार्य – ₹9.17 करोड़
- लोक निर्माण विभाग के 6 अन्य कार्य – ₹7.69 करोड़
- ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 16 कार्य – ₹7.06 करोड़
- लोक निर्माण विभाग (सेतु) का 1 कार्य – ₹3.29 करोड़
- मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड कॉर्पोरेशन का 1 कार्य – ₹0.47 करोड़
इस भव्य आयोजन के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा जनजातीय समुदायों की सामाजिक, आर्थिक और बुनियादी ढांचे के विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की झलक मिलेगी।