मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की जयंती पर दी श्रृद्धांजलि,

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज गोरखनाथ मठ के पूर्व पीठाधीश्वर एवं पूर्व सांसद, परम पूज्य महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि—महंत अवैद्यनाथ जी महाराज ने अपना सम्पूर्ण जीवन लोक कल्याण एवं सनातन संस्कृति की सेवा को समर्पित कर दिया। उनके प्रखर विचार एवं प्रेरणादायक कृतित्व युगों-युगों तक जनसेवा और समाज उत्थान के प्रयासों को सुदृढ़ता प्रदान करते रहेंगे।”महंत अवैद्यनाथ जी महाराज नाथ संप्रदाय के प्रमुख संतों में से एक थे। उन्होंने न केवल आध्यात्मिक मार्ग पर समाज का मार्गदर्शन किया, बल्कि जनसेवा को भी अपने जीवन का उद्देश्य बनाया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर राष्ट्र एवं संस्कृति की सेवा करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *