मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पर्यावरण और जल संरक्षण अवधारणा पर अमल

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जल, प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रारंभ किए गए “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” राष्ट्रीय अभियान को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार मिशन मोड में संचालित कर रही है। इस अभियान के तहत प्रदेश के 16 जिलों में माँ नर्मदा परिक्रमा पथ पर स्थित आश्रय स्थलों की लगभग 1000 एकड़ भूमि पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा।इस अभियान के अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं तथा मनरेगा परिषद ने इसकी तैयारियाँ प्रारंभ कर दी हैं। पौधरोपण कार्य 15 जुलाई से 15 अगस्त 2025 तक चलेगा।

मुख्य बिंदु:

  • कुल 233 स्थानों पर किया जाएगा पौधरोपण
  • लगभग 7.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे
  • अनुमानित लागत ₹43 करोड़ रुपये से अधिक
  • 1000 एकड़ भूमि को पौधरोपण हेतु चिन्हित किया गया

जिन 16 जिलों में पौधरोपण किया जाएगा, वे हैं:

अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर, हरदा, देवास, खंडवा एवं खरगोन।

यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि प्रदेश के नागरिकों को प्रकृति से जोड़ने का भी एक सशक्त माध्यम बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *