मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात,

नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित उद्योग भवन में केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान केंद्र सरकार में वस्त्र विभाग से जुड़े मध्य प्रदेश के लंबित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा इन पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया गया।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य में वस्त्र उद्योग की संभावनाओं, निवेश अवसरों और रोजगार सृजन से जुड़े मुद्दों को रेखांकित करते हुए केंद्र के सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श का आश्वासन दिया।इस अवसर पर केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय की सचिव श्रीमती नीलम शमी राव सहित मंत्रालय एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *