मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को सीधी जिले के बहरी में 209 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को सीधी जिले के बहरी में आयोजित विभिन्न विभागों के हितग्राहियों के प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव 201 करोड़ 64 लाख रुपये लागत के कुल 209 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव 68 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 179 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 133 करोड़ 62 लाख रुपये लागत के 30 विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही “एक बगिया मां के नाम” योजना अंतर्गत 505 हितग्राहियों को 11 करोड़ 58 लाख रुपये की राशि से लाभान्वित किया जाएगा।मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा बहरी में अनुसूचित जाति विभाग, आदिवासी विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, जिला पंचायत वाटरशेड, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुल 179 विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इन कार्यों पर 68 करोड़ 1 लाख 40 हजार रुपये की लागत व्यय की गई है। इन विकास कार्यों से शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और ग्रामीण विकास को मजबूती मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना–वाटरशेड विकास), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पीआईयू विभाग तथा लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क संभाग) के अंतर्गत कुल 30 विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। इन कार्यों पर कुल 133 करोड़ 62 लाख 67 हजार रुपये की अनुमानित लागत आएगी।

बहरी में विभिन्न विभागों के हितग्राहियों के लिए प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे हितग्राहियों तक पहुँचेगी, जिससे योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी।कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोद्योग तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल, स्थानीय सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक सिंहावल श्री विश्वामित्र पाठक, विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक, विधायक धौहनी श्री कुंवर सिंह टेकाम, विधायक चुरहट श्री अजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह, पूर्व विधायक चुरहट श्री शरदेन्दु तिवारी तथा वरिष्ठ समाजसेवी श्री देवकुमार सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *