मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में संपन्न,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्यहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गएमंत्रि-परिषद द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत दी जाने वाली मासिक आर्थिक सहायता राशि ₹1,250 से बढ़ाकर ₹1,500 किए जाने की स्वीकृति दी गई है।यह बढ़ी हुई राशि नवंबर 2025 से लागू होगी।
मार्च 2023 में योजना का शुभारंभ ₹1,000 मासिक राशि के साथ किया गया था, जिसे सितंबर 2023 से ₹1,250 कर दिया गया था। अब ₹250 की और वृद्धि कर इसे ₹1,500 कर दिया गया है।इस वृद्धि से वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹1,793 करोड़ 75 लाख रुपये के अतिरिक्त बजट की आवश्यकता होगी।वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल संभावित व्यय ₹20,450 करोड़ 99 लाख रुपये रहेगा।


आचार्य शंकर संग्रहालय “अद्वैत लोक” के निर्माण के लिए पुनरीक्षित स्वीकृति

मंत्रि-परिषद ने ओंकारेश्वर में एकात्म धाम परियोजना अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों के लिए सूचकांक में छूट प्रदान की है तथाआचार्य शंकर संग्रहालय “अद्वैत लोक” के निर्माण हेतु पुनरीक्षित लागत ₹2,424 करोड़ 3 लाख 69 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है।

संस्कृति विभाग द्वारा ओंकारेश्वर में एकात्म धाम परियोजना के तहत:

  • आचार्य शंकर की 108 फीट ऊँची बहुधातु प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
  • उनके जीवन और दर्शन पर आधारित शंकर संग्रहालय (अद्वैत लोक) का निर्माण किया जाएगा।
  • आचार्य शंकर अंतर्राष्ट्रीय वेदान्त संस्थान एवं अद्वैत निलयम जैसी संरचनाएँ भी विकसित की जाएंगी।

इन समस्त निर्माण कार्यों का निष्पादन एम.पी. टूरिज़्म कॉर्पोरेशन (MPTC) द्वारा किया जाएगा।इस परियोजना की प्रारंभिक प्रशासकीय स्वीकृति जून 2025 में ₹2,195 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से दी गई थी, जिसे अब पुनरीक्षित कर ₹2,424 करोड़ 3 लाख 69 हजार रुपये कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *