मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा बालाघाट जिले के ग्रामीण एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट जिले के कटंगी तहसील में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 4 हजार युवाओं को रोजगार हेतु नियुक्ति-पत्र वितरित किये। इनमें लगभग एक हजार युवतियाँ भी शामिल हैं, जिन्हें बैंगलोर की प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट प्राप्त हुआ है।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 850 युवाओं को गृह विभाग के विशेष दस्ते में नियुक्ति-पत्र भी प्रदान किये। इस पहल से न केवल युवाओं एवं उनके परिवारों का भविष्य सशक्त होगा, बल्कि नक्सलवाद जैसी चुनौती को समाप्त करने में भी महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, कलेक्टर श्री मृणाल मीना द्वारा 20 से 22 सितम्बर तक सांदीपनि विद्यालय बालाघाट में रोजगार महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें देश की प्रमुख कंपनियों—टाटा मोटर्स, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, एमआरएफ, क्यूएमयूईएसएस बैंगलुरू, एल एंड टी, सीआईआई छिंदवाड़ा, रेमंड कंपनी एवं अन्य—ने भाग लिया।

इस महोत्सव में 10वीं पास, 12वीं पास एवं आईटीआई/डिप्लोमा प्राप्त युवाओं के इंटरव्यू लिए गए, जिसमें कुल 2734 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। इनमें 1889 युवक और 845 युवतियाँ शामिल हैं।साथ ही, पुलिस विभाग द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं के लिए विशेष रोजगार शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें एल एंड टी कंपनी ने 500 युवाओं का चयन किया। पूर्व में आयोजित रोजगार मेलों के माध्यम से भी 500 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया। इस प्रकार बालाघाट जिले के ग्रामीण एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के कुल 3734 युवाओं को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *