गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सिवनी आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, धान महोत्सव एवं कोदो-कुटकी बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा नेता बिसराम पटेल,

मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जिला सिवनी आगमन पर केवलारी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय भाजपा नेता श्री बिसराम पटेल सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में किसानों ने उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।जिला सिवनी के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में आयोजित धान महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर किसानों के हित में कोदो-कुटकी बोनस वितरण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि, व्यापारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री श्री करण वर्मा, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद श्रीमती भारती पारधी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, सिवनी विधायक श्री दिनेश राय ‘मुनमुन’, बरघाट विधायक श्री कमल मर्सकोले, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार राय सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता श्री बिसराम पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत कर उनसे भेंट की तथा केवलारी विधानसभा क्षेत्र एवं सिवनी जिले से संबंधित विभिन्न जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के कल्याण, कृषि विकास तथा किसान हितैषी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की समृद्धि और ग्रामीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।कार्यक्रम के दौरान किसानों एवं क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह और हर्ष का वातावरण देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *