गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल के कुकरू में ग्रामीण परिवार के साथ किया रात्रि भोजन,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार रात्रि बैतूल जिले के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में ग्रामीण श्री शानु मंगल भुसुमकर के निवास पर पहुंचकर परिवार के साथ रात्रि भोजन किया। मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ श्रीअन्न (मिलेट्स) से बने पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया तथा स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और खान-पान पर आत्मीय चर्चा की।मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इस आत्मीय पहल से ग्रामीण परिवार एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों में उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण रहा। इस दौरान श्री शानु मंगल भुसुमकर ने बताया कि उन्हें वर्ष 2019-20 में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त हुआ, जिससे उनका पक्का मकान बनाने का सपना साकार हुआ।अवसर पर केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री एवं सांसद श्री दुर्गादास उइके, प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, भैंसदेही विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान तथा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी ग्रामीण परिवार के साथ भोजन किया।कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे एवं पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्रामीणों से संवाद कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव तथा ग्रामीण जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *