राज्य शासन द्वारा प्रदेश की समस्त त्रिस्तरीय पंचायतों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं अमेंडेड भारत नेट अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन तथा निरंतर समीक्षा हेतु एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कार्य करेगी।मुख्य महाप्रबंधक, भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को समिति का सदस्य सचिव नामांकित किया गया है।समिति प्रत्येक तिमाही में कम से कम एक बार बैठक आयोजित कर अमेंडेड भारत नेट अभियान की प्रगति की समीक्षा करेगी एवं राज्य की त्रिस्तरीय पंचायतों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की स्थिति का मूल्यांकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करेगी।यह पहल डिजिटल समावेशन की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगी।