भारतीय सेना दिवस के अवसर पर प्रदेश की राजधानी भोपाल में आर्मी मैराथन का आयोजन किया गया, 

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और भारतीय सेना के सहयोग से ‘आर्मी मैराथन 2025’ का आयोजन रविवार सुबह 6 बजे से किया गया। यह मैराथन योद्धा स्थल (एयरपोर्ट रोड) से प्रारंभ होकर लालघाटी चौराहा, कोहेफिजा चौराहा (वीआईपी रोड), कमला पार्क, पॉलीटेक्निक चौराहा होते हुए पुनः योद्धा स्थल पर समाप्त हुई। प्रमुख सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति तथा प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड  शिव शेखर शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया की यह आयोजन सेना दिवस और विजय दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय सैनिकों के शौर्य और बलिदान को समर्पित है।। प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजन स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैंड, ढोल-डीजे, बीट बॉक्सिंग, मल्लखंब, आर्मी बैंड, हॉट-एयर बैलून, और ज़ुम्बा जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *