भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर आज भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, संगठन पदाधिकारी, कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक के पश्चात मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि यह अभियान 11 जून से 21 जून, 2025 तक चलाया जाएगा। इस विशेष जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता, और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को आमजन तक पहुंचाना है।अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि जिला, मंडल एवं बूथ स्तर तक जाकर संवाद स्थापित करेंगे, केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देंगे एवं आम जनता से सीधे जुड़कर उनका समर्थन प्राप्त करेंगे।यह अभियान न केवल सरकार की उपलब्धियों को सामने लाने का माध्यम बनेगा, बल्कि जनता और संगठन के बीच के संबंध को और अधिक मजबूत करेगा।