भोपाल में होने वाले संवाद में अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां शामिल ,

देशभर में विचारों के सशक्त मंच के रूप में प्रतिष्ठित ‘अमर उजाला संवाद’ का आयोजन पहली बार मध्य प्रदेश में होने जा रहा है। यह विचारशील आयोजन 26 जून को सुबह 10 बजे से भोपाल स्थित ताज लेकफ्रंट होटल में प्रारंभ होगा।अमर उजाला संवाद’ एक ऐसा मंच है, जहां देश और समाज से जुड़े गंभीर मुद्दों पर सार्थक, निष्पक्ष और प्रभावशाली बातचीत होती है। इस बार भोपाल में आयोजित हो रहे संवाद कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी, जिनमें मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, सांसद और अभिनेता रवि किशन, पूर्व क्रिकेटर मुरली कार्तिक और मोटिवेशनल स्पीकर अमोघ लीला दास प्रमुख हैं।देश के विभिन्न शहरों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद ‘अमर उजाला संवाद’ अब मध्यप्रदेश की राजधानी में आ रहा है। भोपाल, जो अपनी सांस्कृतिक विरासत और झीलों के लिए जाना जाता है, अब इस महत्वपूर्ण विमर्श का साक्षी बनने जा रहा है।इस आयोजन में जन-जन से जुड़े सवाल, देश के भविष्य की नीतियां, और समाज की बदलती दिशा जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा होगी। ‘अमर उजाला संवाद – मध्य प्रदेश’ इस बार भी वही सवाल उठाएगा, जो लोगों के दिल में हैं, और ऐसे जवाब देगा, जो समाज को दिशा देंगे।यह कार्यक्रम न केवल संवाद का अवसर है, बल्कि जनभागीदारी और जागरूकता का सशक्त माध्यम भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *