भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड स्थित ऐतिहासिक गौहर महल में इस बार तिरंगा मेले का आयोजन खास अंदाज़ में किया जा रहा है। मेले में हटकर हस्तशिल्प और रंग-बिरंगे शिल्पकारों की कारीगरी लोगों का मन मोह रही है।
इस सांस्कृतिक संगम में जहां दर्जनों स्टॉल सजे हैं, वहीं दो खास स्टॉल सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं — जरी जरदोजी से बने पर्स और गोंड पेंटिंग।
गोंड पेंटिंग प्रदर्शनी लगाने आई चित्रकार का कहना है कि यह कला केवल रंगों का खेल नहीं, बल्कि समाज की संस्कृति और लोककथाओं को कैनवास पर जीवंत करने का माध्यम है। ये पेंटिंग्स एक्रेलिक रंगों से कैनवास पर तैयार की जाती हैं और कीमतें ₹300 से शुरू होकर ₹25,000 तक जाती हैं।

मेले में आने वाले आगंतुक न सिर्फ खरीदारी कर रहे हैं, बल्कि हस्तशिल्प के इस अनोखे संगम से जुड़कर पारंपरिक कलाओं को नजदीक से समझने का अवसर भी पा रहे हैं।