
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने हाल ही में अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती है। अब इस टीम को ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे दौरे पर जाना है जहां वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है। इसके लिए पीसीबी की सेलेक्शन कमेटी ने टीमों का एलान कर दिया है। लेकिन हैरानी की बात है कि सेलेक्टर्स ने न ही वनडे और न ही टी20 टीम के कप्तान का एलान किया है।सेलेक्टर्स ने बिना कप्तान के दोनों दौरों के लिए टीम चुनी है। हाल ही में बाबर आजम ने वनडे और टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद पाकिस्तान को अपने नए कप्तान की तलाश है। टेस्ट में ये जिम्मेदारा शान मसूद निभा रहे हैं जिनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने हाल ही में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीती है।इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद सेलेक्टर्स ने नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और बाबर आजम को बाकी दो टेस्ट मैचों से बाहर कर दिया था। हालांकि ये तीनों वनडे और टी20 टीम में बने हुए हैं।
इन तीनों को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम में चुना गया है लेकिन जिम्बाब्वे दौरे पर से आराम दिया गाय है। मोहम्मद रिजवान को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम में चुना गया है लेकिन जिम्बाब्वे दौरे पर उन्हें वनडे टीम में से आराम दिया गया है। तीनों को अपना नाम टीम में देखकर राहत की सांस आई होगी।