बिग बॉस 19 में बढ़ा रोमांच, सलमान खान ने तान्या मित्तल को सुनाई खरी-खोटी,

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 19 में रोमांच बढ़ता जा रहा है और दर्शकों की उत्सुकता भी लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को शो का नया प्रोमो जारी किया गया, जिसमें होस्ट और अभिनेता सलमान खान प्रतियोगी तान्या मित्तल को डांटते हुए नजर आए।प्रोमो में सलमान खान ने तान्या से कहा, “हमेशा सबकी नजर में बने रहना और सिंपथी कार्ड खेलने का क्या कारण है।” तान्या ने जवाब में कहा, “सर, मुझे रोना आ गया।” इस पर सलमान ने तान्या को जमकर समझाते हुए कहा, “अच्छा आपको रोना आ जाता है। जो चीजें लोगों को मामूली लगती हैं, वो आपके लिए रोने का कारण बन जाती हैं। आपको जो करना है, करें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।”इसके अलावा शो के एक अन्य प्रोमो में नए कैप्टन के लिए प्रतियोगिता दिखाई गई। प्रतियोगियों अशनूर, नेहल, तान्या और शहबाज के बीच कैप्टन बनने की जंग देखने को मिली। प्रोमो में नेहल मालती को घर से बाहर करने की बात कहती हैं, जबकि मालती का कहना था कि वह घर में नई आई हैं और उन्हें नियम कानून की जानकारी नहीं है। इसके बाद सभी प्रतियोगी एक-दूसरे को टारगेट करते नजर आए।

रिपोर्ट्स के अनुसार इस प्रतियोगिता में नेहल चुडासमा को नया कैप्टन चुना गया है। इस जंग ने शो में मनोरंजन और ड्रामा को नई ऊँचाई दी है।बिग बॉस 19 के नए प्रोमो ने दर्शकों में उत्सुकता और रोमांच बढ़ा दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कैप्टन बनने के बाद नेहल चुडासमा अपने रणनीतिक निर्णयों और नेतृत्व कौशल से घर में अपनी पकड़ कैसे मजबूत करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *