पिनाका के लिए नई एम्युनिशन डील हुई है, जिसमें एरिया डिनायल शामिल,

पिनाका रॉकेट लॉंचर स्वदेशी है। भारतीय सेना में करगिल युद्ध के वक्त पिनाका मल्टीबैरल रॉकेट लॉन्च होना शुरू हुआ था। इसका कैलिबर 214एमएम है। इसकी रेंज 40 किलोमीटर है। पिनाका के हर रॉकेट लॉन्चर में 12 रॉकेट होते हैं। पिनाका की एक बैटरी में 6 वीइकल यानी 72 रॉकेट होते हैं। एक बैटरी 44 सेकंड में 72 रॉकेट दाग सकती है। पिनाका रॉकेट की रेंज बढ़ाने पर काम चल रहा है। 75 किलोमीटर रेंज वाले पिनाका रॉकेट का परीक्षण हो चुका है और इसे भारतीय सेना में शामिल करने की तैयारी है। सेना के पास आर्टिलरी गन के लिए तो इस तरह का गोला-बारूद पहले था लेकिन अब पहली बार रॉकेट के लिए भी इस तरह का एम्युनिशन मिलेगा। साथ ही पिनाका के लिए पहली बार स्वदेशी प्री-फ्रेगमेंटेड एम्युनिशन भी मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *