पाकिस्तानी टीम की घोषणा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए हो गई है,

पाकिस्तान की मेजबानी में ही 19 फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। हालांकि टूर्नामेंट का मॉडल हाइब्रिड है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया और उसके मैच यूएई में होंगे।बल्लेबाज खुशदिल शाह और ऑलराउंडर फहीम अशरफ की पाकिस्तानी टीम में वापसी हुई है। 31 साल के ऑलराउंडर फहीम ने पाकिस्तान के लिए आखिरी मैच सितंबर 2023 में खेला था। वह मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ ही एशिया कप में था। बाएं हाथ के बल्लेबाज खुशदिल की बात करें तो वह लंबे समय से वनडे में नहीं खेले हैं

पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक को ड्रॉप कर दिया है। साउथ अफ्रीका दौरे पर वह लगातार तीन वनडे में खाता खोले बिना आउट हुए थे। उनकी जगह फखर जमान की वापसी हुई है। फखर ने 2023 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए आखिरी मैच खेला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *