भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का आगाज 6 फरवरी से होना है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल सीरीज में जीत दर्ज की।अब वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज और अनुभवी खिलाड़ियों की टीम इंडिया में वापसी होगी। पहला वनडे मैच नागपुर के स्टेडियम में खेला जाएगा। साल 2023 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद पहली बार कोई इंटरनेशनल मैच इस वेन्यू पर होगा। ऐसे में जानते हैं नागपुर की पिच बैटर्स या बॉलर्स? किसके हक में होगी।

इससे पहले टी20 इंटरनेशनल सीरीज में वरुण चक्रवर्ती को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज से नवाजा गया था। वहीं, जसप्रीत बुमराह फिटनेस की वजह से वनडे सीरीज को मिस करेंगे।