
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आरंभ की गई वंदे भारत ट्रेनें देश की गति, प्रगति और गौरव की प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों ने न केवल रेल यात्रा के स्वरूप को आधुनिक बनाया है, बल्कि भारत की तकनीकी क्षमता और आत्मनिर्भरता की मिसाल भी पेश की है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश सहित देश को मिली चार नई वंदे भारत ट्रेनों में से ‘बनारस-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन’ के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सौगात प्रदेश के पर्यटन और सांस्कृतिक विकास को नई दिशा प्रदान करेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि खजुराहो भारतीय कला, संस्कृति और स्थापत्य की अमूल्य धरोहर है। बनारस-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन से यह क्षेत्र अब काशी सहित देश के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरों से सीधा जुड़ जाएगा। इससे यात्रियों की सुविधा में अभूतपूर्व वृद्धि होगी और राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश की रेल सेवाएँ लगातार आधुनिक, स्वच्छ और तीव्र गति की दिशा में अग्रसर हैं। वंदे भारत जैसी ट्रेनों से देश की जनता को उच्चस्तरीय यात्रा सुविधा मिली है, जिससे देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को भी गति मिल रही है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खजुराहो जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल को बनारस से जोड़ने वाली यह तेज, आरामदायक और आधुनिक ट्रेन प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों, धार्मिक पर्यटन और संस्कृति प्रसार के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में “विकसित भारत” का सपना साकार हो रहा है और वंदे भारत ट्रेनें इस दिशा में भारत की नवीन ऊर्जा और आत्मविश्वास का प्रतीक हैं।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी का हार्दिक आभार और अभिनंदन व्यक्त करते हुए कहा कि यह सौगात मध्यप्रदेश के गौरव और विकास में एक नया अध्याय जोड़ेगी।