प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आज भोपाल आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। वे शनिवार प्रातः 10:40 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से भोपाल स्थित राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचे।प्रधानमंत्री श्री मोदी भोपाल प्रवास के दौरान लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में जंबूरी मैदान में आयोजित “महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन” में शामिल होंगे और इस ऐतिहासिक अवसर को संबोधित करेंगे।एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के स्वागत हेतु विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर, खेल एवं सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायकगण श्री गोपाल भार्गव एवं श्री भूपेन्द्र सिंह, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री संजय दुबे, भोपाल संभाग आयुक्त श्री संजीव सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।यह महासम्मेलन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री श्री मोदी का मार्गदर्शन राज्य को प्रेरणा प्रदान करेगा।