प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) के अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजभवन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।यह शिविर राजभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित किया जाएगा। शिविर का संचालन प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक होगा।राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी ने बताया कि यह शिविर राजभवन और रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। शिविर अवधि में नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता के महादान का पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।शिविर में आने वाले नागरिकों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी। स्वास्थ्य परीक्षण में स्त्रीरोग एवं नेत्ररोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे।डॉ. कोठारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे 17 सितंबर को राजभवन में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में भाग लेकर रक्तदान करें और नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ प्राप्त करें।