प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्गापुर में ₹5,400 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण – 2047 तक विकसित भारत का संकल्प दोहराया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में ₹5,400 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि दुर्गापुर न केवल इस्पात नगरी है, बल्कि भारत की श्रमशक्ति का भी एक बड़ा केंद्र है।प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि इन परियोजनाओं से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार होगा और गैस आधारित परिवहन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि ये पहलें भारत को विकसित बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होंगी।

विकसित भारत 2047 के लिए तीन मूल मंत्र
जनसभा में प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराते हुए तीन मूल मंत्र दिए –

  • विकास से सशक्तिकरण
  • रोजगार से आत्मनिर्भरता
  • संवेदनशीलता से सुशासन

उन्होंने कहा कि इन तीनों मूलमंत्रों पर काम करते हुए सरकार देश के हर कोने तक विकास पहुंचा रही है।

गैस कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक उपलब्धि
प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में देश में गैस कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।

  • एलपीजी सिलेंडर आज हर घर तक पहुंच चुका है, और इसकी सराहना दुनिया भर में हो रही है।
  • ‘वन नेशन, वन गैस ग्रिड’ के तहत प्रधानमंत्री ऊर्जा योजना को गति दी जा रही है।
  • पश्चिम बंगाल समेत छह पूर्वी राज्यों में गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही है, जिससे उद्योग और परिवहन क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *