प्रधानमंत्री मित्र पार्क के अधोसंरचना विकास कार्य आरंभ – मुख्यमंत्री ने जताया प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के प्रति आभार,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री मित्र पार्क (PM MITRA Park) के प्रथम चरण में अधोसंरचना विकास की प्रक्रिया प्रारंभ होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्री गिरिराज सिंह का हृदय से आभार व्यक्त किया है।उल्लेखनीय है कि धार जिले की 2158 एकड़ भूमि पर लगभग 2050 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किए जा रहे पीएम मित्र पार्क के लिए हाल ही में 773 करोड़ रुपए लागत के टेंडर जारी किए गए हैं। यह टेंडर कार्य अधोसंरचना विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की इस ऐतिहासिक पहल से मध्यप्रदेश के कपड़ा उद्योग (Textile Sector) को नई गति मिलेगी और राज्य को औद्योगिक विकास के नए क्षितिज प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल राज्य के आर्थिक परिदृश्य को सशक्त बनाएगी बल्कि हजारों लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगी।मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश को दी गई यह महत्वपूर्ण सौगात निश्चित रूप से मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगी और कपड़ा क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत करेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *