पूरे शहर में पानी ही पानी, निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 28 जुलाई की शाम से शुरू हुई बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 12 घंटे में लगभग 5 इंच बारिश हो गई है। भोपाल के तालाब का वाटर लेवल तेजी से बढ़ रहा है। कलियासोत डैम के गेट खोल दिए गए। बारिश इतनी ज्यादा है कि लंच टाइम में ही स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। पूरे शहर में पानी ही पानी भरा हुआ है। निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात आ गए हैं। 

कोलांस नदी बारिश के पानी में डूब गई 

भोपाल में कोलांस नदी में उसके हाई लेवल से 1 फीट पर पानी बह रहा है। इसके कारण नदी गायब हो गई है। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। यह पानी सीधे भोपाल के बड़े तालाब में जा रहा है। इसके कारण भोपाल के बड़े तालाब का वाटर लेवल भी बढ़ रहा है। तालाब में समुद्र जैसी लहरें दिखाई दे रही है।मंगलवार दोपहर 12 बजे कलियासोत डैम के गेटों को खोलने की टेस्टिंग की गई। सबसे पहले साइरन बजाया गया। ताकि, आसपास मौजूद लोग अलर्ट हो जाए। इसके बाद एक गेट खोला गया। यह एक्सरसाइज इसलिए की गई ताकि लोग सावधान हो जाएं और कलियासोत के पानी के रास्ते से हट जाएं। जरूरत पड़ने पर आज ही दोबारा गेट खोल दिए जाएंगे। भोपाल में तेज बारिश के चलते हाफ डे में ही स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ से फोन पर निर्देश दिए गए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *