
रविवार को सर्व समाज जनसेवक संगठन के तत्वावधान में एवं संगठन के अध्यक्ष आदरणीय श्री नंदलाल यादव (यादव सर) की अध्यक्षता में तथा कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय श्री रघुवीर सिंह “जनसेवक” जी के मार्गदर्शन में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सीतादेवी मल्टीपरपज हायर सेकेंडरी स्कूल, नायता मुंडला रोड, इंदौर में संपन्न हुआ।इस स्वास्थ्य शिविर में शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और विविध रोगों की नि:शुल्क जांचों एवं परामर्श का लाभ उठाया। अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा निम्नलिखित रोगों की जांचें की गईं:
- √ हृदय रोग
- √ हड्डी एवं जोड़ से संबंधित रोग
- √ स्त्री रोग
- √ शिशु रोग
- √ कैंसर जांच
- √ दंत रोग
- √ नि:संतानता से संबंधित परामर्श
- √ पेट रोग
- √ कर्ण रोग
- √ नेत्र परीक्षण (मोतियाबिंद सहित)

इसके साथ ही शिविर में आने वाले प्रत्येक लाभार्थी को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। संगठन की ओर से यह सेवा कार्य स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और समाज के हर वर्ग तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया था।इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले समस्त डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, शिक्षकों, समाजसेवकों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। समाज के सभी वर्गों ने इस सेवा कार्य की प्रशंसा की और इसे भविष्य में पुनः आयोजित करने की मांग भी की।इस आयोजन को सफल बनाने में संगठन के समस्त पदाधिकारियों का योगदान उल्लेखनीय रहा। सभी पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने सेवा भावना से ओतप्रोत होकर कार्य किया, जिसके फलस्वरूप यह शिविर पूर्णतया सफल रहा।संगठन की ओर से समस्त नागरिकों एवं सहयोगियों को आभार प्रकट करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जनसेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प दोहराया गया।
सौजन्य से:
सर्व समाज जनसेवक संगठन परिवार, मध्यप्रदेश
संपर्क:
📞 7987233567, 9074696062, 7000553422
📞 9111433522, 8982125554, 7869458694
📞 8817275442, 9977728011
🙏 जन सेवा ही सच्ची सेवा है 🙏