West Central Railway ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए Maihar स्टेशन पर 14 जोड़ी ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। वहीं यात्रियों की मांग को देखते हुए मदार-कोलकाता एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त सेकेंड एसी कोच भी जोड़ा जा रहा है।रेल प्रशासन के अनुसार नवरात्रि के दौरान मां शारदा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मैहर पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए 19 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक मैहर स्टेशन पर 14 जोड़ी ट्रेनों को पांच मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी।जिन ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया गया है उनमें Lokmanya Tilak Terminus–Gorakhpur Express, Lokmanya Tilak Terminus–Chhapra Express, Chennai–Chhapra Express, Valsad–Muzaffarpur Express, Kolhapur–Dhanbad Express, LTT–Raxaul Express, Pune–Gorakhpur Express, Purna–Patna Express, Lokmanya Tilak Terminus–Ayodhya Cantt Express, Lokmanya Tilak Terminus–Ranchi Express, Bandra Terminus–Patna Express, Pune–Varanasi Express, Lokmanya Tilak Terminus–Guwahati Express और Surat–Chhapra Express शामिल हैं। इन सभी ट्रेनों का मैहर स्टेशन पर पांच मिनट का ठहराव रहेगा।इसके अलावा यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए Madar–Kolkata Express (19608/19607) में एक सेकेंड एसी कोच स्थायी रूप से जोड़ा जा रहा है। यह व्यवस्था 6 अप्रैल 2026 से मदार से चलने वाली ट्रेन में और 9 अप्रैल 2026 से कोलकाता से चलने वाली ट्रेन में लागू होगी। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को अतिरिक्त आरक्षण सुविधा मिल सकेगी।रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी National Train Enquiry System (एनटीईएस) या 139 रेल मदद सेवा के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।