प्लेइंग इलेवन में भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली की वापसी हुई है। विराट कोहली पहले वनडे मैच में नहीं खेल पाए थे। कोहली को नागपुर वनडे मैच से पहले घुटने में सूजन की शिकायत थी। ऐसे में श्रेयस अय्यर को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला था। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल भी टीम इंडिया के लिए मैदान पर उतरे थे। ऐसे में जैसे ही विराट कोहली के वापसी का ऐलान हुआ कि उनकी वापसी होने वाली है प्लेइंग इलेवन को लेकर सस्पेंस बन गया।
वहीं श्रेयस ने अय्यर ने टीम इंडिया के लिए गेम चेंजर पारी खेलकर अपना कमाल दिखाया। ऐसे में यह लगभग साफ था कि विराट कोहली की वापसी से अगर किसी को बाहर होना पड़ेगा तो वह यशस्वी जायसवाल हो होंगे।