दीन-दुखियों की सेवा का संकल्प प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय : राज्यपाल मंगुभाई पटेल,

बड़वानी। Mangubhai Patel ने कहा कि दीन-दुखियों और जरूरतमंदों की सेवा का संकल्प समाज के लिए प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि खरगौन-बड़वानी के सांसद Gajendra Singh Patel ने अपने माता-पिता के संस्कारों से प्रेरित होकर जो सेवा का मार्ग चुना है, वह अत्यंत पुण्य का कार्य है। राज्यपाल ने सुशीला देवी उमरावसिंह पटेल सेवा संस्थान द्वारा पीड़ित मानवता की निरंतर सेवा की सराहना की।राज्यपाल श्री पटेल सोमवार को बड़वानी जिले के भिलट देव धाम, ग्राम नागलवाड़ी में आयोजित सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन एवं टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं पोषण आहार वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने भिलट देव धाम पहुँचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।राज्यपाल ने कहा कि संस्था द्वारा टी.बी. रोगियों को पोषण आहार उपलब्ध कराना, सिकल सेल जांच, व्यापक जनजागरूकता अभियान और विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच व परामर्श सेवाएँ निःशुल्क प्रदान करना अत्यंत सराहनीय है। इससे ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल की जनता को सीधा लाभ मिल रहा है और गंभीर बीमारियों के प्रति समय रहते जागरूकता बढ़ रही है।इस अवसर पर राज्यपाल ने सांसद अभियान अंतर्गत ‘हर ग्राम–एक काम’ पहल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं के माध्यम से कम से कम एक जनकल्याणकारी कार्य सुनिश्चित करना अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने की सार्थक पहल है।अभियान के तहत सांसद प्रत्येक पंचायत में युवाओं, महिलाओं एवं नागरिकों से संवाद करेंगे तथा उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों और नवीन अवसरों का सृजन करेंगे। स्वरोजगार एवं रोजगार उन्मुख नवाचारों को बढ़ावा दिया जाएगा तथा स्थानीय उद्योगों एवं लघु व्यवसायों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ परामर्श और जांच

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल श्री पटेल ने सिकल सेल रोगियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरित किए तथा टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निक्षय मित्र योजना से जुड़े मरीजों को पोषण आहार प्रदान किया।स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हृदय रोग, कैंसर, स्त्री रोग, स्तन कैंसर, नाक-कान-गला, हड्डी रोग, शिशु रोग, मूत्र रोग, नेत्र रोग एवं सामान्य चिकित्सा से संबंधित परामर्श दिया गया। ईको, ईसीजी, शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, मोतियाबिंद एवं नेत्र परीक्षण, सर्वाइकल कैंसर जांच, कोल्पोस्कोपी, पैप स्मियर और मैमोग्राफी सहित विभिन्न जांचें भी निःशुल्क की गईं।कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री Savitribai Thakur, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष Antar Singh Arya, रतलाम-झाबुआ सांसद Anita Nagar Singh Chauhan, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंतसिंह पटेल, पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल, श्रीमती नंदा ब्राह्मणे, श्री अजय यादव, संस्था अध्यक्ष श्रीमती बसंती गजेंद्रसिंह पटेल सहित जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।समारोह ने सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और जनभागीदारी के माध्यम से समावेशी विकास का सशक्त संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *