
भोपाल शहर के तलैया थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों को डराने, गाली-गलौज करने और समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी करने वाले आरोपी शोएब कुरैशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती देता नजर आ रहा था।सोमवार को वायरल हुए वीडियो में आरोपी तलवार लहराते हुए क्षेत्र में दहशत फैला रहा था। वीडियो संज्ञान में आते ही थाना तलैया पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई की गई। मंगलवार को आरोपी शोएब कुरैशी (उम्र 35 वर्ष), पिता सलीम कुरैशी, निवासी पंचायती मस्जिद के पास, तलैया को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई:
- आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं एवं आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
- गिरफ्तार करने के पश्चात पुलिस ने आरोपी का इलाके में सार्वजनिक जुलूस निकालकर लोगों में यह संदेश दिया कि असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
- आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
थाना तलैया पुलिस का यह संदेश स्पष्ट है कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन की सुरक्षा एवं शांति बनाए रखने हेतु पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।