डिजिटल डिग्री वेरीफिकेशन पोर्टल उच्च शिक्षा में ऐतिहासिक कदम: राज्यपाल,

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल द्वारा विकसित डिजिटल डिग्री वेरीफिकेशन पोर्टल उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अत्यंत उपयोगी पहल है। यह पोर्टल विद्यार्थियों के हित में उठाया गया अभिनव कदम है, जो शैक्षणिक प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और सरल बनाएगा।राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालयों में तकनीकी नवाचार का समावेश समय की आवश्यकता है। डिजिटल पोर्टल के माध्यम से छात्रों को डिग्री वेरीफिकेशन की जटिल और समय लेने वाली प्रक्रिया से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि रोजगार, प्लेसमेंट और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएँ अब इस पोर्टल के माध्यम से तेजी, सरलता और सुरक्षा के साथ संपादित हो सकेंगी, जिससे विद्यार्थियों को वास्तविक लाभ मिलेगा।राज्यपाल ने प्रदेश सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को गति देने वाली है। उन्होंने स्वयं पोर्टल का डेमो देखा और रेंडम परीक्षण कर इसकी कार्यप्रणाली को परखा। उन्होंने पोर्टल को सफलतापूर्वक विकसित और लोकार्पित करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को बधाई दी।राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने गुरुवार को वन-क्लिक के माध्यम से डिजिटल डिग्री वेरीफिकेशन पोर्टल का औपचारिक शुभारंभ किया। यह लोकार्पण कार्यक्रम राजभवन में आयोजित किया गया था।कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, विश्वविद्यालय के कुलगुरू श्री सुरेश कुमार जैन, अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव, कुल सचिव श्री अनिल शर्मा सहित विश्वविद्यालय एवं राजभवन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *