भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल द्वारा जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर 23 जून को भोपाल के प्रत्येक मंडल के सभी बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी 23 जून सोमवार को प्रातः 10.00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय के पास स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, माननीय मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद श्री आलोक शर्मा, प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी, हुजूर विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय व पार्टी के वरिष्ठ नेता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।वहीं पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सहित कार्यकर्ता जिले के प्रत्येक बूथ पर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का पुण्य स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।