जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी के नवनियुक्त अध्यक्ष नरेश मरावी का लखनादौन में स्वागत,

लखनादौन। जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी के नवनियुक्त अध्यक्ष नरेश मरावी शनिवार को सौजन्य भेंट हेतु लखनादौन पहुंचे। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं साथियों ने उनका शाल, श्रीफल एवं पुष्पहारों से आत्मीय स्वागत किया।स्वागत उपरांत कांग्रेस के वरिष्ठ कद्दावर नेता श्यामलाल अग्रवाल से उनके निवास पर जाकर मरावी ने आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके बाद जनपद पंचायत लखनादौन के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. आनंद तिवारी से कुर्सीपार स्थित उनके निवास पर मुलाकात कर संगठन संबंधी चर्चा की गई।इसी क्रम में जनपद क्षेत्र गणेशगंज के सदस्य अजय ठाकुर से भी सौजन्य भेंट कर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया।कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने “जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस” के नारों के साथ नव नियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *