सड़क दुर्घटनाओं में कमी व उनमें हो रही मृ्त्युदर में कमी लाये जाने के लिए जेके सीमेंन्ट फैक्ट्री अमानगंज के यदुपती सिंघानिया इंस्टीट्यू़ड ऑफ टेक्नोलॉजी आई टी आई कॉलेज परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया । सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री साई कृष्णा एस थोटा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पवई श्री राजेन्द्र मोहन दुवे व थाना प्रभारी यातायात श्नीमती नीलम लक्षकार व थाना प्रभारी सिमरिया श्री जेपी सिंह और चौकी प्रभारी श्री कमल विक्रम पाठक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । कार्यक्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री साई कृष्णा एस थोटा द्वारा आमजन को यातायात नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया साथ ही बताया गया कि तेजगति गति से वाहन चलाना, नशे की हालत में वाहन चालन, ब्रेकिंग डिस्टेन्स न रखना, गलत तरीके से ओवरटेक करना, बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट वाहन चलाना, मोबाइल पर बात करते वाहन चलाना, ओवरलोडिंग वाहन एवं खराब सड़के रोड एक्सीडेन्ट के लिए जिम्मेदार है, इनसे बचने के लिए यातायात नियमों का पालन कर निर्धारित गति में वाहन चालन, हेलमेट, सीटबेल्ट जैसे इक्युमेण्ट का उपयोग करना चाहिए । आमजन को इमरजेंसी केयर के विषय में भी बताया गया । यातायात प्रभारी श्रीमती नीलम लक्षकार द्वारा द्वारा राहगीर योजना ( Rah-Veer ) सें संबंधित बिस्तृत जानकारी दी । उन्होंने बताया कि राहवीर योजना के तहत वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को गोल्डन आवर में नजदीकी अस्पताल, ट्रामा सेंटर पहुंचाकर मदद करने वाले व्यक्तियों को सड़क परिवहन एवं राज मार्ग मंत्रालय द्वारा 25 हजार रुपए नगद राशि एवं प्रशस्ति-पत्र दिए जाने के प्रावधान है एवं ऐसे राहवीर जो सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल व्यक्ति को त्वरित मदद पहुंचायेंगे उनमें से 10 लोगों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्रदाय किये जायेंगे जिसमें चयनित राहवीर को 01 लाख की नगद राशि प्रदाय की जायेगी ।

इस राहवीर योजना के कारण जहां सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर घायल व्यक्ति का त्वरित उपचार संभव हो सकेगा वहीं नव युवा एवं आम आदमी पीड़ित की मदद के लिए आगे आयेंगे जिससे सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्युदर में कमी परिलक्षित होगी । तीन घंटे चले प्रेरणादायक प्रशिक्षण सत्र के अंत में 216 युवाओं को उच्च गुणवत्ता वाले हेलमेट एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाकर कार्यक्रम समापन किया गया ।