देश के लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए सरकार ने दूध और उससे जुड़े कई उत्पादों पर GST दरें घटा दी हैं। इस फैसले का असर बाजार में साफ नजर आने लगा है, खासकर सांची ब्रांड के उत्पादों पर।

नई GST व्यवस्था के चलते 22 सितंबर 2025 से सांची पनीर और घी अब पहले से सस्ता मिल रहा है। पहले जहां सांची पनीर का दाम 380 रुपये प्रति किलो था, वही अब यह 362 रुपये में बिकेगा। वहीं, सांची घी की कीमत 630 रुपये से घटकर 590 रुपये हो गई है। यही नहीं, टेबल बटर और आइसक्रीम की दरों में भी अच्छी-खासी कमी आई है क्योंकि इनके ऊपर लगने वाला टैक्स कम कर दिया गया है।
अब सांची उत्पाद खरीदना हर घर के बजट के लिए आसान हो गया है। जिन परिवारों के लिए हर महीने दूध और उसके उत्पादों का खर्च बड़ा बोझ था, अब उन्हें राहत मिलने लगी है। बाजार में नई रेट सूची लागू होने के बाद उपभोक्ताओं में खुशी की लहर है और सभी दुग्ध संघ यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कम कीमत का सीधा फायदा जनता को मिले।
बदलती GST नीति ने सांची के साथ-साथ अन्य डेयरी उत्पाद कंपनियों को भी कीमतें घटाने के लिए प्रेरित किया है। बढ़ती महंगाई के बीच दूध, घी और पनीर जैसे दैनिक जरूरत की चीजें सस्ती होना आम लोगों के लिए एक बढ़िया खबर है.