Gujarat Floods Latest News: दक्षिण गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश होने से कुछ नदियों का जलस्तर बढ़ गया, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया। नवसारी और वलसाड जिले में 1,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि ओरसांग नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद वलसाड के कुछ निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। कावेरी और अंबिका नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, इसलिए नवसारी जिले के अधिकारी भी अलर्ट पर हैं।