ग्वालियर में 29–30 अगस्त को रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन,

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन 29 एवं 30 अगस्त को ग्वालियर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे:

  • केंद्रीय संचार मंत्री एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर
  • पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी

इसके अलावा, प्रसिद्ध अभिनेता श्री पीयूष मिश्रा और श्री फैसल मलिक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।यह कॉन्क्लेव ग्वालियर–चंबल एवं सागर क्षेत्र की पर्यटन क्षमताओं को पहचानते हुए, प्रदेश में पर्यटन निवेश को प्रोत्साहित करने और सांस्कृतिक धरोहर, अनुभवात्मक पर्यटन व क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम की थीम है –
“टाइमलेस ग्वालियर: इकोज़ ऑफ़ कल्चर, स्पिरिट ऑफ़ लेगेसी”

साथ ही, यह घोषणा भी की गई है कि मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट का आयोजन 11 से 13 अक्टूबर, 2025 तक भोपाल में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *