गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट 12 सितम्बर और कुनो फॉरेस्ट रिट्रीट 5 अक्टूबर सेगांधीसागर और कुनो बने ईको-टूरिज्म व साहसिक पर्यटन के केंद्र

भोपाल I मध्य प्रदेश अब पर्यटकों को देने जा रहा है ऐसा सफर, जिसकी प्रतीक्षा लंबे समय से थी। जंगल की रोमांचक राते, नवे चांद वेकसाइट की शांति, और आसमान की छांव में साहसिक गतिविधियाँ, ये सब मिलकर जल्द शुरू करने जा रहे हैं पर्यटन का नया अध्याय। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड, ईको-टूरिज्म और साहसिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से इस वर्ष दो महत्वपूर्ण आयोजनों का शुभारंभ करने जा रहा है। “गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट” का चौथवां संस्करण 12 सितम्बर 2025 में मंदसौर जिले के गांधीसागर डेम पर और “कुनो फॉरेस्ट रिट्रीट” का द्वितीय संस्करण 5 अक्टूबर 2025 से श्योपुर जिले के कुनो राष्ट्रिय उद्यान के समीप आयोजित।

यह आयोजन लल्लूजी एंड संस और इवोक कैंपिंग (Evoke Camping)/इयाक वेंचर्स (Eyak Ventures) के सहयोग से किया जा रहा है।

गांधीसागर और कुनो जैसे फॉरेस्ट रिट्रीट केवल पर्यटन आयोजन नहीं हैं, बल्कि ये हमारे प्रदेश की प्राकृतिक विरासत, सांस्कृतिक समृद्धि और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जोड़ने का प्रयास हैं। गांधीसागर और कुनो, ईको-टूरिज्म व साहसिक पर्यटन के केंद्र के रूप में उभर रहे हैं। गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट का उद्देश्य प्रदेश को एडवेंचर टूरिज्म के मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाना है, वहीं कुनो फॉरेस्ट रिट्रीट हमारे लिए वेलनेस और वन्यजीव पर्यटन का केंद्र है। इन आयोजनों से न केवल देश-विदेश से पर्यटक आकर्षित होंगे बल्कि स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

गांधीसागर और कुनो फॉरेस्ट रिट्रीट, अनुभव-आधारित पर्यटन के उदाहरण हैं। इन आयोजनों में आने वाले मेहमान उत्कृष्टता और नई सुविधाओं युक्त ग्लैंपिंग का आनंद उठाएँगे और जल, थल एवं वायु आधारित साहसिक गतिविधियाँ जैसे, सैराफेरी, जेट स्की, हॉट एयर बैलूनिंग, जंगल सफारी और स्टार गेजिंग का रोमांचक अनुभव प्राप्त करेंगे। ऑल सीजन टेंट सिटी के साथ ही बोट सफारी, योग एवं वेलनेस सत्र, स्थानीय भंजन, हस्तशिल्प प्रदर्शन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ पर्यटकों को प्रदेश की संस्कृति और जनजीवन से निकटता से जोड़ेंगी। इन आयोजनों की भ्रमण इस तरह से आयोजित की जाएगी कि पर्यटन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय समुदायों का भागीदारी और सतत विकास के प्राभाविक बिंदु आए।

गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट एंड फेस्टिवल (12 सितम्बर 2025 से)

चंबल नदी पर बने गांधीसागर डेम के मनोरम वेकटावर क्षेत्र को एडवेंचर हब बनाने की दिशा में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा यह आयोजन शुरू किया गया था, जो अब देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।

मुख्य आकर्षण:

  • प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे ग्लैंपिंग साइट (50 लग्जरी ऑल सीजन टेंट सिटी)
  • जल, थल और वायु आधारित साहसिक गतिविधियां – पैरामोटरिंग, जेट स्की आदि
  • बोट सफारी
  • जंगल सफारी
  • स्थानीय भंजन, इंडोर स्पोर्ट्स एवं मनोरंजन सुविधाएं
  • प्रकृति संसाधन और स्थानीय हस्तशिल्प पर केंद्रित कार्यशालाएं
  • वाटरफॉल गार्डन
  • रॉक आर्ट गार्डन

उद्देश्य एवं लाभ:

मध्य प्रदेश में पर्यटन को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलानें के साथ ही यह पहल क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इन आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र एवं एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, जिससे रोमांचक गतिविधियों का अनुभव करने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। साथ ही, स्थानीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ नई पीढ़ी में अपनी धरोहर और प्राकृतिक संपदा के प्रति जागरूकता भी विकसित होगी।

कुनो फॉरेस्ट रिट्रीट एंड फेस्टिवल (5 अक्टूबर 2025 से)

चीतों की वापसी के ऐतिहासिक क्षण का साक्षी रहा कुनो राष्ट्रीय उद्यान अब इको-टूरिज्म और सांस्कृतिक धरोहर का समन्वय प्रस्तुत करने जा रहा है। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के साथ पर्यटन को नई पहचान देगा।

मुख्य आकर्षण:

  • जल, थल और वायु आधारित साहसिक गतिविधियां
  • कला, शिल्प, लोक संगीत और नृत्य का आयोजन
  • प्राकृतिक सौंदर्य के बीच ग्लैंपिंग साइट (25 लग्जरी ऑल सीजन टेंट सिटी)
  • रोमांचक जंगल सफारी एवं नाइट वॉक
  • योग, ध्यान एवं वेलनेस सत्र
  • बिजनेस टूर और विभिन्न कार्यशालाएं
  • हॉट एयर बैलूनिंग और स्टार गेजिंग का अनुभव I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *