गोंडवाना नगरी जबलपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया,

गोंडवाना नगरी जबलपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता माननीय सांसद राजकुमार रोत जी ने की। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह उइके, राष्ट्रीय सदस्य इज़रायल खान साहब, राष्ट्रीय सदस्य सत्या वाल्के, प्रदेश अध्यक्ष कोमल धोपिया सहित राज्य के सभी जिलों के जिला अध्यक्षों ने भाग लिया।माननीय सांसद राजकुमार रोत जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता तीव्र गति से कार्य करें और संगठन को जमीनी स्तर तक मज़बूत करें। उन्होंने कहा कि गोंडवाना समाज की एकता और upliftment के लिए हम दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि देशभर के आदिवासी समाज को एकजुट कर उन्हें मुख्यधारा में लाया जाए।उन्होंने यह भी कहा कि वह संसद में संपूर्ण आदिवासी समाज की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। कार्यशाला में सामाजिक जागरूकता, संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।कार्यशाला में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आदिवासी एकता और गोंडवाना विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

#जोहार_गोंडवाना
#जय_आदिवासी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *