गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक जबलपुर में सम्पन्न,

जबलपुर। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मध्यप्रदेश की प्रदेश स्तरीय बैठक आज चेंबर ऑफ कॉमर्स, सिविक सेंटर मढ़ाताल जबलपुर में संपन्न हुई। बैठक का cपार्टी के संस्थापक पेनवासी दादा हीरा सिंह मरकाम जी, जो महानायक एवं गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन के जनक हैं, के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष माननीय कमलेश तेकाम रहे। साथ ही मार्गदर्शक माननीय अमान सिंह पोर्ते, राष्ट्रीय सचिव माननीय इरफान मलिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय किशोरी लाल भलावी, राष्ट्रीय महासचिव माननीय शैलेन्द्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ माननीया शांति राज कुसराम एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता मा. हरिसिंह मरावी एवं अधिवक्ता महेश कुमार वट्टी ने किया।

बैठक में विभिन्न जिलों के अध्यक्षों ने अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। मा. देवरावन भलावी (जिला अध्यक्ष छिंदवाड़ा), मा. गंगाराम मरावी (जिला अध्यक्ष सिवनी), मा. लालदेव सिंह कुशराम (जिला अध्यक्ष सीधी), मा. राम प्रसाद टेकाम (जिला अध्यक्ष डिंडोरी), मा. नंदलाल उइके (जिला अध्यक्ष बालाघाट), मा. जितेंद्र सिंह मरावी (जिला अध्यक्ष मंडला), मा. रामचंद्र उइके (जिला अध्यक्ष नरसिंहपुर), मा. राम प्रतीत कोल (जिला अध्यक्ष उमरिया) एवं मा. राजेश सिंह सोयाम (जिला अध्यक्ष सागर) ने अपने-अपने जिलों की गतिविधियों, सदस्यता अभियान और संगठन विस्तार से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जहां-जहां कार्यकारिणी का गठन और विस्तार शेष है, वहां इसे शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। मंडला जिले के नौ ब्लॉकों में कार्य हो चुका है और घुघरी एवं बिछिया में आगामी समय में विस्तार सुनिश्चित किया जाएगा। डिंडोरी, बालाघाट, सिवनी, सीधी, उमरिया और सागर सहित अन्य जिलों में भी कार्यकारिणी विस्तार और संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया जाएगा। प्रत्येक जिले में पार्टी कार्यालय स्थापित करने पर भी बल दिया गया।

बैठक में विस्थापन, डेम परियोजनाओं, जल-जंगल-जमीन के संरक्षण एवं स्थानीय समुदायों के अधिकारों को लेकर संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया गया। साथ ही महिला मोर्चा, युवा प्रकोष्ठ और जी.एस.यू. (Gondwana Students Union) के साथ मिलकर सामूहिक रूप से कार्य करने की रणनीति बनाई गई। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि सदस्यता अभियान को तेज किया जाएगा ताकि पार्टी की पकड़ जमीनी स्तर पर और मजबूत हो।प्रदेश अध्यक्ष माननीय कमलेश तेकाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन के संदेश और उद्देश्यों को पहुँचाना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय किशोरी लाल भलावी और राष्ट्रीय सचिव माननीय इरफान मलिक ने संगठन की नीतियों एवं भविष्य की दिशा पर अपने विचार रखे।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पार्टी सामाजिक न्याय, विस्थापितों के अधिकार, आदिवासी समाज की समस्याओं के समाधान और गोंडवाना क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *