
गौहरगंज/ गैलपुर /रायसेन।। विगत 7 मई 2025 को गोंड समाज महासभा के तत्वावधान में सामूहिक गोंडी मडमिंग नेंग सम्मेलन पेन ठाना गुरूआ बाबा गैलपुर जिला रायसेन में आयोजित किया गया,जिसमें तीन शादी के जोड़े (मर्री और मियाड़) शामिल हुए, जिसमें 1. गढ़ी तह. गैरगंज से आकाश नावरे – तिलेंडी तह. गौहरगंज से अनीता उइके, 2. नयापुर वि. खं. सांची से रविकुमार धुर्वे – गैलपुर तह. गौहरगंज से रेशमा तुमराम, 3. सूखी कुमड़ी तह. गौहरगंज से रवि धुर्वे – गौहरगंज से सुषमा उइके आदि मर्री और मियाड़ ने गोंडी संस्कृति की परम्पराओं अनुसार गोंडी भुमका प्रकोष्ठ के प्रदेश संगठन मंत्री अमरसिंह मरकाम और नेमीचन्द्र कुमरे गोंडी भुमका/पंडा एवं प्रदेश अध्यक्ष बिसन सिंह परतेती द्वारा सभी नेंग दस्तूरों को संपन्न कराया गया। जिसमें सर्वप्रथम दुल्हा बारात की आगवानी की गई तत्पश्चात पंचकलश प्रकृति शक्ति फड़ापेन गोंगो सुमिरन कर मड़मिंग (विवाह) नेंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और पूरे गोंडी रीति रिवाज से समस्त नेंग दस्तूरों को गोंडी भुमका, संगठन के पदाधिकारियों व दोनों पक्षों के सगा संबंधी की उपस्थिति में संपन्न किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत फूल मालाओं व पीला गमछा भेंट कर किया गया।

प्रत्येक जोड़े मर्री और मियाड़ को सात बर्तन, दो रकम पोशाक एवं विवाह में लगने वाली सामग्री आयोजन समिति द्वारा प्रदाय की गई।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बिसन सिंह परतेती ने अपने अतिथित्व वक्तव्य में कहा कि गोंड समुदाय को अपने पुरखों द्वारा बताई गई परम्पराओं के अनुसार सभी नेंग सेंग के साथ मडमिंग नेंग कराना चाहिए, आज हमारा समुदाय दूसरे की देखा-देखी अनावश्यक खर्चे कर रहे हैं और हमारी पुरखा संस्कृति को दूषित करने में कही से भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं जो समुदाय की परम्पराओं को नुकसान पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इसलिए हमें ध्यान रखना चाहिए और हमारी परम्परागत संस्कृति के साथ आगे बढ़ना चाहिए, आज जो मर्री और मियाड़ इस मडमिंग नेंग संपन्न होने के साथ ही जीवन की नई शुरुआत करेगें उनसे ऐसी आशा करते हैं कि आप सभी गोंडी संस्कृति के अनुसार अपना जीवन को सफल बनाएं। इस सामूहिक मडमिंग नेंग सम्मेलन कराने का उद्देश्य गोंड समुदाय में नई जनजागृति लाने गोंडी संस्कृति को जीवित रखने, आर्थिक परेशानियों से बचाने और कर्जों से मुक्त रहने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

सामूहिक गोंडी मडमिंग नेंग सम्मेलन का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके बेहतर भविष्य के साथ विदा किए।इस मडमिंग नेंग सम्मेलन के अवसर में मुख्य अतिथि के रूप में गोंड समाज महासभा मप्र के प्रदेश अध्यक्ष बिसन सिंह परतेती, जीएस मर्सकोले निरीक्षक लोकायुक्त विभाग भोपाल, प्रदेश संगठन मंत्री भुमका प्रकोष्ट अमरसिंह मरकाम, प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ संतोष उइके, सागर संभागीय अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह उइके, भोपाल संभागीय अध्यक्ष डीएस उइके, भोपाल जिला अध्यक्ष विजय वट्टी, रायसेन जिला अध्यक्ष सुनील उइके, जिला सचिव विनोद मरकाम, जिला महासचिव बैजनाथ इमने, जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ट ललित धुर्वे, जिला प्रचार मंत्री युवा प्रकोष्ठ देव उइके, जिला संगठन मंत्री युवा प्रकोष्ठ राजू उइके, सिलवानी ब्लाक उपाध्यक्ष हरिलाल मसकोले, भोपाल जिला प्रचार मंत्री दिलीप सिंह पंदराम, विवेक धुर्वे, दीनानाथ मर्सकोले वारासिवनी, ब्लाक कार्यवाहक अध्यक्ष औबेदुल्लागंज प्रहलाद पटेल सरयाम।
विवाह कार्यक्रम समिति के संरक्षक श्री धनीराम पटेल पूर्व जनपद सदस्य, देवचंद पटेल पूर्व मंडी सदस्य, प्रचार मंत्री श्री नवल सिंह मरापे, हरीराम मरापे, जगदीश एक्के, रामस्वरूप मरकाम, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह सरयाम, उपाध्यक्ष भगवान सिंह सरयाम, शिवनारायण सरयाम, मदनलाल तुमराम, राजपाल पंद्राम, सचिव नीलेश सरयाम सरपंच, लक्ष्मण सिंह तुमराम, सुरेश सरयाम, सहसचिव सेवाराम सरयाम, तुलसीराम इवने, विनोद धुर्वे सरपंच, रामकिशन मर्सकोले, कोषाध्यक्ष राधेश्याम कंगाली, चतरसिंह उइके, गोवर्धन सरयाम, शंकर लाल इक्के, दिनेश उइके, सह कोषाध्यक्ष बलवान सिंह वरकड़े, दिनेश सरयाम सरपंच, तेज सिंह इवने, विनोद एक्के, महामंत्री श्री कमल उइके पूर्व जनपद सदस्य, आजाद मरापे, मधु ककोड़िया, मंच संचालक बैजनाथ इवने जगदीश प्रसाद कुमरे एवं मर्री और मियाड़ के परिवारजन रिश्तेदारों की गरिमामय उपस्थिति रही।
श्री प्रहलाद सिंह पटेल सरयाम
कार्यक्रम अध्यक्ष व
ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष औबेदुल्लागंज