गोंड चित्रकला के जनक स्व. जनगणसिंह श्याम की 24वीं पुण्यतिथि पर “संस्मरण एवं कला शिविर” कार्यक्रम का आयोजन,

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में दिनांक 03 जुलाई, 2025 को जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा गोंड चित्रकला के जनक स्व. जनगणसिंह श्याम की 24वीं पुण्यतिथि के अवसर पर “संस्मरण एवं कला शिविर” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य स्व. जनगणसिंह श्याम के जीवन, योगदान एवं कला विरासत को याद करते हुए उनके द्वारा विकसित की गई गोंड चित्रशैली को नई पीढ़ी तक पहुँचाना रहा। इस अवसर पर उनके जीवन पर आधारित संस्मरण साझा किए गए, जिसमें उनके समकालीन कलाकारों, शिष्यों एवं कला प्रेमियों ने भाग लिया।कला शिविर के अंतर्गत गोंड चित्रकला की जीवंत प्रस्तुति की गई, जिसमें नवोदित कलाकारों एवं विद्यार्थियों को इस लोककला की बारीकियों से अवगत कराया गया। शिविर में प्रतिभागियों को गोंड चित्रकला के पारंपरिक तत्वों के साथ आधुनिक प्रयोगों की जानकारी दी गई।यह आयोजन न केवल स्व. जनगणसिंह श्याम को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर था, बल्कि यह जनजातीय कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *