डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर गुरूवार को कोबे (जापान) के इंडिया क्लब में गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की उल्लेखनीय प्रगति को रेखांकित किया। उन्होंने मध्यप्रदेश के औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त कीमुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चलकर आजादी के लिये अंग्रेजों के साथ संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने सही कहा था कि दुनिया आश्चर्यचकित रह जाएगी कि एक दुबला-पतला व्यक्ति, जिसका विराट व्यक्तित्व और मनोबल हिमालय की चट्टान से भी ऊपर था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूज्य बापू का जीवन हम सबके लिये सदैव आदर्श के रूप में विद्यमान रहेगा।