केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ने कहा कि कांग्रेस नफरत की राजनीति फैला रही,

देश में कई जगह इसे लेकर प्रदर्शन हुए। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ने कहा कि कांग्रेस नफरत की राजनीति फैला रही है। उन्होंने कहा कि रेवंत का बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान नहीं, बल्कि देश के गरीबों और आदिवासियों का अपमान है। उन्होंने आजादी के पहले राज परिवारों की भूमिका पर दिए गए बयान पर कहा कि यह राहुल की संर्कीण सोच उजागर करता है।राज परिवारों ने वर्षों पहले भारत में समानता और समावेश की नींव रखी थी। सिंधिया ने एक्स पर लिखा कि राहुल भूल गए हैं कि बड़ौदा महाराज सयाजी राव गायकवाड़ ने संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर को शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई थी।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *