किसानों की समस्याओं को लेकर सर्व समाज जनसेवक संगठन की अहम पहल,

प्रदेश में किसानों को हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर सर्व समाज जनसेवक संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय श्री गया प्रसाद अहिरवार जी ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिनांक 29 जून (रविवार) को भोपाल स्थित केंद्रीय कृषि मंत्री आदरणीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।इस दौरान श्री अहिरवार जी ने किसानों के समक्ष आ रही समस्याओं को विस्तार से माननीय मंत्री जी के समक्ष रखा। उन्होंने किसानों को समय पर खाद-बीज की आपूर्ति, सिंचाई सुविधाओं की कमी, फसल बीमा की जटिलताओं एवं ऋण माफी जैसी प्रमुख मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया।केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने श्री अहिरवार द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए अपने निजी सचिव श्री आकाश जी को किसानों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु निर्देशित किया।सर्व समाज जनसेवक संगठन ने इस सार्थक पहल के लिए श्री गया प्रसाद अहिरवार जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। यह मुलाकात निश्चित रूप से प्रदेश के किसानों के हितों को मजबूत करने की दिशा में एक प्रभावशाली कदम मानी जा रही है।


सौजन्य:
सर्व समाज जनसेवक संगठन परिवार (मध्यप्रदेश)
📞 संपर्क:
7987233567, 9074696062, 7000553422
9111433522, 8982125554, 7869458694
8817275442, 9977728011

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *