एलओसी पर हुए धमाके के चपेट में आए तीन जवान

एक IED ब्लास्ट हुआ। इस धमाके में दो जवान शहीद हो गए। ये जवान एलओसी पर गश्त कर रहे थे, तभी ये धमाका हुआ। माना जा रहा है कि आतंकवादियों ने ये IED प्लांट किया था। जानकारी के अनुसार यह ब्लास्ट एलओसी की काफी अग्रिम पोस्ट के करीब हुआ। आईईडी विस्फोट के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। 

अखनूर में एलओसी के निकट जिस अग्रिम पोस्ट के पास यह ब्लास्ट हुआ है। वहां पर सेना ने घेरेबंदी की है। सेना के द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों की नापाक हरकत है। सेना के अनुसार सैनिक क्षेत्र पर कब्जा जमाए हुए हैं और तलाशी अभियान चल रहा है। व्हाइट नाइट कोर दो वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करता है। व्हाइट नाइट कोर ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *