एरिक ने महाकुम्भ को बताया दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और मानवीय समागम,

पूरी दुनिया से लोग प्रयागराज महाकुंभ की अनुभूति करने आ रहे हैं। इसी क्रम में नॉर्वे के पूर्व जलवायु एवं पर्यावरण मंत्री एरिक सोलहेम महाकुंभ पहुंचे।उन्होंने इस महाआयोजन को ‘अद्वितीय और जीवन में एक बार मिलने वाला अनुभव’ बताया। उन्होंने इसे न केवल विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन, बल्कि इतिहास का सबसे विशाल मानव समागम भी करार दिया। एरिक सोलहेम ने इस भव्य आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि मानव इतिहास में इससे बड़ा कोई आयोजन कभी नहीं हुआ, न अमेरिका में, न यूरोप में, न चीन में और न ही विश्व के किसी अन्य कोने में।योगी सरकार द्वारा महाकुंभ के जरिए पूरी दुनिया के सामने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का भव्य प्रदर्शन कर रहा है। पूरी दुनिया से लोग यहां श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन का अद्वितीय संगम देखने के लिए लगातार पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *